spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Rescue कर लाई गई बच्चियों से सीएम ने कहा- सभी को बनाएंगे हुनरमंद

Date:

spot_img
spot_img

रांची : दिल्ली से रेस्क्यू (Rescue)कर वापस लायी गई झारखंड की 44 लड़कियों और 3 लड़कों से सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बच्चियों ने सीएम को अपनी आपबीती सुनाई। लड़कियों ने पढ़ने की इच्छा जताई। बच्चियों की आपबीती सुनने के बाद सीएम ने कहा कि गरीबी उम्र नहीं देखती यह बच्चे कम उम्र में ही मेहनत करते हैं। गरीबी के कारण आज ये बच्चियां ट्रैफिकिंग की शिकार हुई थी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने बड़े पैमाने पर नर्सों को ट्रेनिंग देकर ट्रेनिंग सेंटर खुलवाने पर काम किया है। देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में हमारी बहनें नर्स का काम कर रही है। सरकार सभी को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने का काम करेगी। आगे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार 18 साल से कम उम्र की बच्च्यिों को हर महीने दो हजार रुपये गुजारा भत्‍ता देगी। वहीं 18 साल या उससे ज्यादा उम्र की लड़कियों को सरकार रोजगार मुहैया कराएगी।

इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon

  • बच्चियों ने सीएम को सुनाई आपबीती
  • सीएम ने कहा- सभी को बनाएंगे हुनरमंद
  • महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार गंभीर
  • सीएम ने भेंट स्वरूप बच्चों को गर्म कपड़े दिए

बच्चियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ेंगे : हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड की बच्चियां अन्य राज्य जाकर दाई व आया का काम करें। यह पीड़ादायक है। सरकार इसको लेकर चिंतित है। सरकार ने इसपर संज्ञान लिया है। राज्य की बच्चियों को नर्स का प्रशिक्षण प्रदान कर, उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा गया। उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हुआ। वे देश के बड़े अस्पतालों में बतौर नर्स मानव सेवा कर रहीं हैं। सरकार का यह संकल्प है कि मानव तस्करी की शिकार बच्चियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चियों को आश्वस्त किया कि उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं। उनका बड़ा भाई राज्य की देखरेख में लगा है। झारखण्ड महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर है।

संबोधन के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। सीएम ने उन तमाम संस्थाओं का भी आभार जताया, जिन्होंने इन बच्चों को आगे बढ़ने में उनकी मदद की है। सीएम ने कहा कि हम अपने परिवार को भूखे नहीं मरने देंगे, बस हाथ में हुनर होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि खुशी है कि इतने बड़े पैमाने पर बच्चियां सुरक्षित अपने घर आ गई है। जिंदगी की नई शुरुआत, नई सफर अब आपकी तय होगी और इसका अधिकार आपको मिलेगा। इस दौरान सीएम ने भेंट स्वरूप बच्चों को गर्म कपड़े दिए। इसके साथ ही सीएम ने रेस्क्यू करने वाली टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...