CM बोले ये बेहद जरूरी, केवल बिल्डिंग खड़ा कर देना बेहतर नहीं…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कोई भी ऐसा महीना नहीं होगा, जब अपॉइंटमेंट लेटर नहीं बांटे गये। आज करीब 500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र मिला। इस तरह अब आप सभी सरकार के अभिन्न अंग के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। यह कहना है कि CM हेमंत सोरेन का। मौका था झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। CM ने कहा कि झारखंड देश के सबसे गरीब एवं पिछड़े राज्य में गिना जाता है। यह नियुक्ति स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिये हुई है। राज्य के सुदूर और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में आपको काम करने का मौका मिल रहा है। मेरा आप सभी से यही कहना है कि इस राज्य की जनता के प्रति जो आपको जिम्मेदारी मिली है, उस पर आप खरा उतरने की कोशिश करें। पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभायें। ताकि ग्रामीणों का आप पर विश्वास बना रहे। इस अवसर पर CM ने मुंबई में प्रस्तावित झारखंड भवन और 220/33 केवी ग्रिड- सब स्टेशन पकरी बरवाडीह का भी ऑनलाइन शिलान्यास कर ऊर्जा जगत में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

CM हेमंत सोरेन ने पदाधिकारियों से कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों का भी इलाज इसी राज्य में संभव हो, इसके लिए हर संभव कोशिश होनी चाहिये। इसके लिये सरकार अपना कदम बढ़ा चुकी है। उन्होंने कहा कि केवल बिल्डिंग खड़ा कर देने से स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों और इलाज से संबंधित समुचित सुविधाओं का होना जरूरी है। आज चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति, आधुनिक चिकित्सीय संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अस्पतालों के रखरखाव और मरम्मत की भी समुचित व्यवस्था है । राज्य के गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के लिए कई स्वास्थ्य योजनाएं संचालित हैं। उनकी कोशिश राज्य के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में बढ़ चुके हैं कदम

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। इस सिलसिले में विश्व पटल पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवा देने के लिए पहचान बनाने वाले निजी क्षेत्र के संस्थानों का सहयोग ले रहे हैं। इसी कड़ी में अपोलो अस्पताल का शिलान्यास हाल में संपन्न हुआ है। वहीं, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से राजधानी रांची के इटकी में वर्ल्ड क्लास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाया जा रहा है । मुझे विश्वास है कि यहां के लोगों को बहुत जल्द इलाज के लिए दूसरे प्रदेशों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

क्रिटिकल बीमारियों का भी इलाज इस राज्य में हो

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज कई नई बीमारियां हमारे लिए चुनौती बनी हुई है। कॉविड-19 के बाद से हम लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में गंभीर बीमारियों का भी इलाज इस राज्य में संभव हो, इसके लिए प्रयास जारी है। इसके लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे निजी संस्थाओं, संस्थाओं और अस्पतालों के सहयोग से इलाज से संबंधित आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश लगातार जारी है।

नर्सिंग के क्षेत्र में पुरुषों को भी सेवा करने का मिल रहा मौका

CM ने कहा कि सामान्य तौर पर नर्सिंग से महिलाएं और युवतियां जुड़ी होती हैं। लेकिन, मेरा मानना है कि नर्सिंग में पुरुषों की भी भागीदारी होनी चाहिये। इसीलिए नर्सिंग संस्थानों में पुरुषों का दाखिला सुनिश्चित करने का निर्णय सरकार ने लिया है। पुरुष और महिला समान रूप से नर्सिंग के क्षेत्र में कार्य करेंगे तो मरीजों को और बेहतर सेवा मिलेगी।

एयर एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कई कड़ियां जुड़ चुकी हैं। सरकार के द्वारा एयर एंबुलेंस की सेवा भी किफायती दर पर उपलब्ध कराई गई है, ताकि गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में इलाज के लिए बाहर ले जाने की जरूरत पड़े तो उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और अभियान निदेशक अबू इमरान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें

इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें

इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें

इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…

इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें

इसे भी पढ़ें :  रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

 

 

 

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...