spot_img

सरकार बनने के बाद CM नीतीश की पहली कैबिनेट, 10 अहम फैसले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। युवा रोजगार से लेकर टेक्नोलॉजी हब, स्टार्टअप, चीनी मिलों के पुनरुद्धार और नये टाउनशिप जैसे बड़े फैसलों के साथ सरकार ने साफ कर दिया है कि अगले पांच साल विकास के मिशन मोड में बीतेंगे।

1 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

CM नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल (2025–30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है। पहले चरण (2020–25) में 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा किया गया है।

बिहार को न्यू-एज इकोनॉमी का हब बनाने की तैयारी

कैबिनेट ने एक शीर्ष समिति के गठन को मंजूरी दी है, जो बिहार को तकनीक और सेवा आधारित ‘न्यू ऐज इकोनॉमी’ के केंद्र के रूप में विकसित करने की रणनीति तैयार करेगी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि स्टार्टअप और टेक सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के सुझाव लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जायेगी।

टेक्नोलॉजी हब, डिफेंस कॉरिडोर और मेगा टेक सिटी

सरकार बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, फिनटेक सिटी और मेगा टेक सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए मिशन मोड में तैयारी होगी। छह महीनों में कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

9 बंद चीनी मिलें होंगी फिर से शुरू

राज्य की 25 चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इसमें 9 बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चलाने की कवायद भी शामिल है। उद्योग विस्तार को लेकर यह फैसला अहम माना जा रहा है।

11 शहरों में आधुनिक टाउनशिप

बिहार की बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुये 11 शहरों, जिनमें 9 प्रमंडलीय मुख्यालय और सोनपुर, सीतामढ़ी शामिल हैं—में आधुनिक टाउनशिप विकसित की जायेंगी।

AI मिशन की स्थापना

बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...