spot_img
spot_img
spot_img

CM नीतीश बोले, चंपारण से पुराना लगाव, बिहार बदला है…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पश्चिम चंपारण की हवा में सोमवार को विकास का नया गीत गूंजा। CM नीतीश कुमार ने अपने 45 मिनट के लंबे संबोधन में कहा कि “पश्चिम चंपारण से मेरा गहरा लगाव है। जब भी कोई नई योजना की शुरुआत करता हूं, दिल खुद-ब-खुद यहीं खींच लाता है। पहले लोग दिन में भी निकलने से डरते थे, डाकुओं की दहशत थी। आज हालात बदल चुके हैं, लोग सुरक्षित हैं, यह हमारी सबसे बड़ी जीत है।” CM नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि शिक्षा के मंदिरों में पांच लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई, कई मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ। 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी गई। वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी हुई। महिलाओं को रोजगार देने वाली नई योजनायें लाई गई।  उन्होंने गर्व से कहा कि बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी आज देश में सबसे अधिक है। CM नीतीश ने पूरे समाज के लिये काम करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि “हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई, तो मंदिरों की चाहरदीवारी भी बनवाई। हमारा मकसद सबको साथ लेकर चलना है, चाहे हिंदू हों या मुस्लिम।” राजनीति की सामान्य खिंचातानी से हटकर CM नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर सबको चौंकाया। उन्होंने कहा, “PM मोदी बिहार के लिये बहुत काम कर रहे हैं।” मंच से कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के लिये तालियां बजवाकर उन्होंने एक नया संदेश दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...