Bihar : गंगा के किनारे बसी बिहार की धरती पर सत्ता का एक और अध्याय खत्म होने को है, वहीं एक नई कहानी लिखने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 12 अप्रैल को CM नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देंगे। 14 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है। उसी दिन नये मंत्रिमंडल का भी शपथग्रहण तय माना जा रहा है। खबर है कि 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। 11 अप्रैल को पटना वापसी करेंगे। 12 अप्रैल को इस्तीफा देकर एक युग का समापन करेंगे।
इसे भी पढ़े :Gold Prices : घट गया सोने का दाम, कितना नीचे फिसला… जानें
इसे भी पढ़े :Bihar News : “हम कुछ जानबे नहीं करते…” अनंत सिंह का बयान वायरल
नये CM के नाम का ऐलान जल्द
NDA विधायक दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला होगा। भाजपा के बड़े नेताओं की मौजूदगी में घोषणा होगी। उसी दिन राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश होगा। सियासी चौसर बिछ चुकी है, चालें चल दी गई हैं, अब बस ‘राजा’ के नाम का ऐलान बाकी है। नीतीश कुमार अब संगठन की कमान भी संभालेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका चौथा कार्यकाल शुरू होगा। देशभर से नेता पटना पहुंचेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक होगी।
इसे भी पढ़े :Cricket News : IPL के बीच स्टार बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा
इसे भी पढ़े :Naxal Surrender : 5 लाख का इनामी उग्रवादी सिस्टम के आगे हुआ नतमस्तक…
इसे भी पढ़े :Z+ security : CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, बरकरार रहेगी Z+ सुरक्षा








