दुमका : CM हेमंत सोरेन ने जानी लोगों की समस्या। समाधान के लिए अफसरों को दिए निर्देश। मुख्यमंत्री ने दुमका स्थित सीएम आवास में आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही उनके समाधान के लिए यथोचित कार्रवाई का दिया आश्वासन। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह जनता की सरकार है और लोगों की समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महिला के खाते से निकली राशि पर कार्रवाई का निर्देश
दुमका के दुमुहानी की शनि सोरेन भी मुख्यमंत्री के पास अपनी समस्या को लेकर पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसका तालझारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है और वह तालझारी सीएसपी (मिनी बैंक) में रुपए जमा और निकासी करती हैं। इस महीने की सात तारीख को सीएसपी में रुपए की निकासी करने गई तो यहां मशीन में अंगूठा लगवा कर निकासी की पूरी प्रक्रिया पूरी करा ली गई और फिर कहा गया कि 15 दिनों के बाद आकर रुपए ले जाना। 17 दिसंबर को मैंने अपने एक परिचित को अपने बैंक खाते के अपडेट के लिए तालझारी सीएसपी भेजा तो पता चला कि खाते से पहले ही 10 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है।
इसे भी पढ़ें : सारे पैसे दे दो, नहीं तो मार दूंगा..रांची में दिनदहाड़े सटा दी Pistol
CM का निर्देश, महिला को पैसे वापस दिलाएं
महिला ने सीएसपी के संचालक से उसके खाते से निकाले गए 10 हजार रुपए वापस कराने की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई। मुख्यमंत्री ने महिला की समस्या सुनने के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारी को सीएसपी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और महिला के रुपए वापस दिलाने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : तेतरियाखांड झांकी है…मगध आम्रपाली बाकी है…काम बंद करो वरना…















