Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी और महाधिवक्ता राजीव रंजन को एक महीना के अंदर नियुक्तियों में आ रही बाधाओं को दूर कर विज्ञापन प्रकाशन के लिए अग्रतर कार्यवाही का निर्देश दिया। ताकि राज्य के युवाओं को अवसर मिले और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा है राज्य सरकार पूरी तत्परता से सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयासरत है। नियुक्ति से संबंधित नियमावलियों में जो विसंगतियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए। सरकार वर्ष 2021 के अंत तक विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है, जिससे मैन पावर की कमी के कारण जो विकासात्मक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, उससे निजात पाया जा सके।
आज मैंने राज्य के मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष एवं महाधिवक्ता के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने का निर्देश दिया है।
साथ ही एक माह के अंदर नियुक्ति से संबंधित नियमावलियों में जितनी भी विसंगति 1/2
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 23, 2021
इसे भी पढ़ें : भाई को मार डाला, पुलिस ने पकड़ा तो कही ये बात…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड में 1 जुलाई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, सुनिये क्या बोले #CMHemantSoren








