RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ सोमवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा की। सीएम ने इस दौरान धान अधिप्राप्ति, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 5 लाख नए राशन कार्ड वितरण, राशन कार्ड आधार सीडिंग, पीटीजी डाकिया योजना और गोदाम निर्माण योजना की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि कम बारिश और सूखे की स्थिति में इस वर्ष 8 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है।
मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश
1- किसान खुद निबंधन करा सकें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
2- इस वर्ष अक्टूबर तक एक हज़ार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण को लेकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। यह निर्देश उन जिलो को दिया गया है, जिनके द्वारा गोदाम निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है।
3- इस वर्ष 30 अक्टूबर तक सौ फीसदी अनाजों का उठाव कराएं। इसका वितरण भी सुनिश्चित किया जाए।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बस के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश
इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई












