spot_img
spot_img
spot_img

पावर ग्रिड सब स्टेशन का सीएम ने किया उद्घाटन, बोलें- दूसरे राज्‍यों पर खत्‍म होगी निर्भरता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को मेराल भागोडीह स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। नगरउंटारी भवनाथपुर स्थित 132/35 केवी ग्रिड सब स्टेशन के शिलान्यास के साथ ही छतरपुर पलामू में बनने वाले 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का भी ऑनलाइन ही शिलान्यास किया। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन से संपन्‍न हुए। बताते चलें कि गढ़वा में बने इस सब-स्टेशन की क्षमता 100 एम.वी.ए (2×50 MVA) है। इस परियोजना के निर्माण में 26.74 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना से मकरी, पंडरिया, बुका, गरदा, सरईया, अरसाली इत्यादि क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। बिजली के लिए उत्तर प्रदेश पर हमारी निर्भरता भी खत्म हो जाएगी।

सीएम:पलामू प्रमंडल-गढ़वा जिले के लिए बड़ी कार्य योजना

मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज जिस जगह उद्घाटन हो रहा है, वह लंबे समय से इसके इंतजार में था। पानी और बिजली दो ऐसी जरूरतें हैं, जिसने लंबे समय से पलामू प्रमंडल-गढ़वा जिले को प्रभावित करता रहा है। राज्य सरकार पलामू प्रमंडल-गढ़वा जिले के लिए बड़ी कार्य योजना के साथ काम कर रही है। यह प्रमंडल और जिले का स्वरुप 24 महीने में बदलने वाला है। यहां जीआईएस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लेटेस्ट तकनीक है। इस तकनीक के इस्तेमाल से सब-स्टेशन में आने वाली गड़बड़ियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि गढ़वा जिले में वाटर एरिगेशन प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद किसानों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर,मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)

इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये

इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्‍दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…

इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर

इसे भी पढ़ें :नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, मकान मालिक गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :धनबाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत (Video)

इसे भी पढ़ें :दो बहने जंगल गई मवेशी चराने, डैम में उतरी नहाने और फिर

इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जाने क्या कहा ग्रामीणों ने

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...