spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वीडियो देखते ही CM हेमंत ने लिया संज्ञान, DC को दे दिये ये निर्देश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की सोशल मीडिया पर सक्रियता एक बार फिर किसी जरूरतमंद के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। रांची के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू से जुड़ी एक भावुक कर देने वाली कहानी ने सीधे मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा और तुरंत प्रशासन हरकत में आ गया। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किये गये एक वीडियो में दिखा कि 8 साल का एलेक्स मुंडा हर रात पेट्रोल पंप की रोशनी में पढ़ाई करता है। उसके साथ बैठी उसकी मां नूतन टोप्पो—जो दिनभर मेहनत-मजदूरी करती हैं—रात को बेटे की शिक्षक बन जाती हैं। सात साल पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नूतन के कंधों पर है। वही पेट्रोल पंप, जो दिन में रोज़ी का सहारा है, रात में एलेक्स के लिए क्लासरूम बन जाता है। यूजर ने इस वीडियो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुये साझा किया। पोस्ट देखते ही CM ने संज्ञान लिया और रांची DC को टैग करते हुये निर्देश दिये कि “संज्ञान लें एवं एलेक्स की पढ़ाई हेतु हर संभव मदद पहुंचाते हुये सूचित करें।”

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची DC ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं और एलेक्स को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा।

Jharkhand CM Hemant Soren help Child

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...