Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल समीक्षा में शहर के विकास, सड़क, स्मार्ट सिटी और पर्यटन पर बड़ा खाका तैयार हुआ। CM हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि विकास होगा, लेकिन प्रकृति के साथ समझौता नहीं होगा। विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। योजनायें ऐसी हों कि प्रकृति को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि वृक्षारोपण (प्लांटेशन) एवं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के ठोस कदम उठाये जायें।
CM ने कहा रांची स्मार्ट सिटी को मिलेगा नया दम
CM हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी परियोजना को और प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये। वहीं, ई-ऑक्शन से राजस्व बढ़ाने पर चर्चा हुई। योजनाओं को जमीन से जुड़ा और जनहितकारी बनाने पर जोर दिया गया। CM ने सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस देने के लिये पथ निर्माण विभाग को कई अहम निर्देश दिये। मजबूत और टिकाऊ सड़कें बनें। शहर की बढ़ती जरूरतों के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो। हर संसाधन का पूरा उपयोग हो। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत एसेट्स का बेहतर इस्तेमाल होगा। उपलब्ध संसाधनों से ही तेजी से विकास होगा।
पर्यटन को मिलेगा नया रंग और रूप
CM हेमंत सोरेन ने 3D प्रेजेंटेशन के जरिये योजनाओं की समीक्षा करते हुये कई अहम निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को आकर्षक और आधुनिक बनाया जाये। सुविधाओं का विस्तार हो। राज्य को टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाये। बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह एवं विभिन्न विभागों के सचिव और आला अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़े :UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…
इसे भी पढ़े :Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…










