Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधी चिट्ठी लिखी है साफ कहा, “CRPF की तैनाती के एवज में झारखंड से 13,299 करोड़ रुपये की वसूली को माफ किया जाये।” उन्होंने कहा कि झारखंड पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कोविड के बाद हालात और बिगड़े हैं। सीमित संसाधनों के बीच राज्य सरकार हर मोर्चे पर लड़ रही है, विकास, आपदा, जनकल्याण, सब पर बोझ। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अब केंद्र कह रहा है, ‘CRPF की तैनाती का बिल भरो।’ वहीं, CRPF की तैनाती नक्सल उन्मूलन के लिए है, जो राज्य और केंद्र दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
400 से ज्यादा जवानों की शहादत का सवाल
CM हेमंत सोरेन ने पत्र में याद दिलाया कि झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं। ये लड़ाई झारखंड अकेले नहीं लड़ सकता। CM सोरेन ने सहकारी संघवाद की दुहाई दी और साफ कहा ये राशि माफ कीजिये, ताकि झारखंड सांस ले सके। कहीं ये वसूली विकास का दम न तोड़ दे, झारखंड आज दिल्ली से जवाब मांग रहा है।










