Ranchi : रांची की धड़कन हरमू रोड पर अक्सर लगने वाले लंबे जाम अब बीते दिनों की बात होगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “यह फ्लाईओवर ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या को हल करेगा और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में राहत देगा।” सहजानंद चौक से ACB कार्यालय तक फ्लाईओवर बनेगा। रातू रोड फ्लाईओवर से सीधा जुड़ाव होगा, जिससे सफर और सुगम बनेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द शुरुआत होगी।
अरगोड़ा चौक – कटहल मोड़ फ्लाईओवर
CM हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा, “DPR तैयार कर तुरंत आगे की कार्यवाही की जाये।” अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर (रोटरी) बनेगा। कई सड़कों का सहज कनेक्शन होगा। यात्रियों को स्मूद ट्रैफिक का अनुभव मिलेगा। वहीं, 4 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर प्रस्तावित है। डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक नई सड़क योजना भी शामिल है। CM ने डिजाइन में भविष्य की जरूरतों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। CM हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि “ये फ्लाईओवर सिर्फ कंक्रीट के ढांचे नहीं होंगे, बल्कि रांची के हर नागरिक की सुविधा और आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों का पुल होंगे। सरकार पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ इन योजनाओं को मूर्त रूप देगी।” मीटिंग में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन, स्पर्श इंजीनियरिंग प्रा. लि. के सुधीर कुमार सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।












