Ranchi : झारखंड में हर दिल अजीज बन कर उभरे युवा CM हेमंत सोरेन को ”झारखंड रत्न” से नवाजा जायेगा। यह सम्मान उन्हें राज्य के सबसे बड़े जनप्रतिनिधि नेता होने के लिये दिया जा रहा है। सेवा समिति की तरफ से दिया जाने वाला यह सम्मान CM हेमंत सोरेन को 28 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया जायेगा। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान और सदस्यों ने CM आवास में जाकर मुख्यमंत्री को चयनित पत्र सौंपा। वहीं, प्रचंड बहुमत के साथ चौथी बार CM बनने पर उन्हें बधाई दी। सम्मान समारोह में CM हेमंत सोरेन को पूरे परिवार के साथ आने का न्योता दिया गया है।
मोहम्मद नौशाद आलम ने बताया कि 28 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में कुछ अन्य विशिष्ट विभूतियों को भी झारखंड रत्न से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान उन्हें देश व राज्य का नाम रौशन करने में किये गये उत्कृष्ट कार्य के चलते दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर सुजीत के इशारे पर मा’री गई थी गो’लियां, क्या बोले SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत








