Gumla : लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। CRPF की रिटायर महिला जवान कार में बैठी रही और उनकी आंखों के सामने ही अपराधी नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। वह कार में बैठी चिल्लाती रह गई। लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लूट की यह सनसनीखेज वारदात गुमला जिले के पालकोट रोड स्थित रौनियार मंदिर के पास घटी।
सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे CRPF की रिटायर महिला जवान रेजिना तिर्की बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर कार में बैठी थीं। पैसा एक बैग में कार के आगे रखा था। ड्राइवर कार को मंदिर के पास रोक कर कुछ मिनट के लिए ट्रैक्टर का सामान लेने गया। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और रेजिना के सामने ही कार से बैग निकालकर फरार हो गये। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रेजिना तिर्की भेलवा ताला स्थित गांव में अपना घर बनाने के लिए पैसे की निकासी की थी।
Read More : कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद छात्राओं ने छोड़ा Exam
Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिये क्या है राज
Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा…
Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Read More : स्टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना
Read More : पुलिस ने जब्त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल
Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्या हो गया…
Read More : फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…















