Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में विधायकों के लिये बन रहे आवास, हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, प्ले ग्राउंड, बिजली, पानी, सड़क, व्हीकल पार्किंग सिवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को करीब से जाकर देखा-सुना और सबकुछ डिटेल में जाना। वहीं, काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस साल जून माह तक सभी निर्माण कार्य पूरा हो जाने की बात कही।
शानदार और हरेक सुविधाओं से युक्त होगा विधायक आवास
CM हेमंत सोरेन ने विधायक आवासीय परिसर में बड़े पैमाने पर प्लांटेशन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी विधायकों के लिए आवासीय व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है। राजधानी रांची के अलग-अलग क्षेत्र में उन्हें रहने के लिये आवास उपलब्ध कराया गया है। लेकिन, विधायक आवासीय परिसर के निर्माण होने से सभी विधायकों को एक ही कैंपस में रहने के लिए एक बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाओं से युक्त आवास मिलेगा। CM के साथ अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों को ये शपथ दिलाई गई…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेट के दीवानों के लिये कल का दिन बेहद खास… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस रोज रिंकू और प्रिया कर सकते हैं शादी, खुला राज…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी




