CM हेमंत सोरेन बोले, बेहद सुंदर बना है मसानजोर डैम में रिसोर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : CM हेमंत सोरेन ने आज दुमका के मयूराक्षी नदी पर मसानजोर डैम परिसर में बने नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि बहुत खूबसूरत रिसोर्ट बना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभवनायें हैं। पर्यटक स्थलों को खूबसूरत बनाने की दिशा में उनकी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को झारखंड के प्रति आकर्षित कर सकें। मौके पर सांसद नलिन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, विधायक लुईस मरांडी, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा और पूर्व मंत्री बादल मौजूद थे।

गौरतलब है कि मसानजोर बांध परिसर में बने इको फ्रेंडली रिसॉर्ट में 25 कॉटेज हैं, जिनमें 10 प्रीमियम और 15 डिलक्स शामिल हैं। यह एसपीएफ लकड़ी से निर्मित है, जो टिकाऊ होने के साथ कॉटेज को काफी आकर्षक लुक देता है। यहां कैफेटेरिया के साथ जिम और पार्किंग की सुविधा है। पर्यटक यहां स्पीड बोटिंग का भी पूरा मजा उठा सकेंगे। इको रिसॉर्ट के चलते दुमका की एक अलग पहचान बनेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...