Ranchi : हवा में उड़ान भरने से पहले जमीन पर तैयारी कितनी मजबूत है, यही परखने आज CM हेमंंत सोरेन खुद बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे और वहां बन रहे स्टेट हैंगर का मुआयना किया। CM हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन स्टेट हैंगर और उससे जुड़े ढांचों का स्थल-निरीक्षण किया और हर पहलू को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण की गति, गुणवत्ता का स्तर एवं तय समयसीमा जैसे बिंदुओं पर गहन समीक्षा की।
अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया कि काम में न कोई ढिलाई, न कोई समझौता हो। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे हों, तय समयसीमा का हर हाल में पालन हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना ही राज्य के सतत विकास की असली नींव है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति और आगे की योजना की विस्तृत जानकारी दी।
CM ने कहा नवीन तकनीक से बनेगा नया झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो, बेहतरीन संसाधनों का उपयोग किया जाये एवं नियमित मॉनिटरिंग से काम की गुणवत्ता बनी रहे। अब बेहतर और स्मार्ट तरीके से काम करने का दौर है। मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!












