Ranchi : CM हेमंत सोरेन तीन दिनों की दिल्ली और यूपी यात्रा कर आज रांची लौट आये। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा PM मोदी से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह संघीय ढांचा की व्यवस्था है। PM मोदी देश की सरकार चला रहे हैं, राज्य की सरकार हम चला रहे हैं। हम उनका सम्मान करें और वे राज्य का सम्मान करें। यहां याद दिला दें कि बीते शनिवार को हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली गये थे। उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के प्रति सहानुभूति जताते हुये कहा था कि वह भी जल्द ही जेल से बाहर आ जायेंगे। दिल्ली दौरे के बाद CM हेमंत सोरेन अचानक बनारस में काशी विश्वनाथ के दरबार में दिखे। वहां उन्होंने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा की। फिर भैरव बाबा के दर्शन किये। इसके बाद सीएम मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी के मंदिर में पूजा करते नजर आये। CM हेमंत सोरेन का दौरा तब चर्चा में आया जब PM नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तस्वीर में दोनों नेता मुस्कुराते दिखे।
इसे भी पढ़ें :इजाफा के बीच BSNL का शानदार प्लान लॉन्च… जानें
इसे भी पढ़ें :इन यात्रियों के लिए ट्रेन में सफर करना बनेगा आफत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :NTPC की पहल पर मिली कईयों को रोशनी
इसे भी पढ़ें :मुहर्रम त्योहार से पहले पूरा कर लें ये काम : DC
इसे भी पढ़ें :घर का इकलौता कमाऊ बेटा इस हाल में मिला
इसे भी पढ़ें :रांची में बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें…
इसे भी पढ़ें :तय समय पर कार्रवाई करने में ये तीन जिले बेहतर
इसे भी पढ़ें :फर्जी और भ्रामक खबर परोसने वाले को ”सही जगह” पहुंचाये : DGP
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा में BJP की ताकत हुई कम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब दो बच्चे इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :रातों-रात अमीर बनने की चाह में लग गई हथकड़ी
इसे भी पढ़ें :इमरान खान की राजनीति पर लग सकता है ब्रेक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :फ्लाईओवर से नीचे लटकी स्कूल बस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PM मोदी से मिले CM हेमंत सोरेन… देखें













