CM हेमंत सोरेन अपने मामा घर पहुंचे, छलकी भावनायें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन बीते रविवार की शाम सरायकेला के कांगलाडीह गांव पहुंचे, तो पूरे गांव में उत्साह छा गया। मामा के लड़के के बच्चे के अन्नप्राशन संस्कार में शामिल होने आये CM का उनके परिजनों और ग्रामीणों ने दिल से स्वागत किया। CM के साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो और उनकी मां रुपी सोरेन भी मौजूद रहीं। पारिवारिक माहौल में CM ने अपने नाते-रिश्तेदारों से हालचाल जाना, बच्चों से मिले और यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। CM के आगमन को देखते हुये प्रशासन ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। DC, SP और अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। हालांकि, CM के देर से पहुंचने के बावजूद गांववाले उनकी एक झलक पाने के लिये घंटों इंतजार करते रहे। गांववालों का प्यार और गर्मजोशी भरा स्वागत देखकर CM हेमंत सोरेन भी भावुक हो गये।

इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...