CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले, उनके स्नेह और सरलता की छवि…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : CM हेमंत सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक के ससुर दिवंगत सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। CM ने इस अवसर पर कहा, “सरयु महतो जी जैसे सज्जन, कर्मठ और मृदुभाषी व्यक्तित्व समाज में दुर्लभ हैं। उनके स्नेह, सरलता और सामाजिक योगदान की छवि हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।” CM ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संकट की इस घड़ी में शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने विधायक ममता देवी और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनायें व्यक्त कीं और उनका ढांढ़स बंधाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, कई विधायकगण, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी भी मौजूद थे। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत सरयु महतो के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। यहां याद दिला दें कि बीते 20 अक्टूबर को सरयु महतो का निधन हो गया था। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री, दो पुत्रवधु सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। गांव और क्षेत्र में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है।

इसे भी पढ़े : बिहार में मोंथा की दस्तक, कहां-कहां जोरदार बारिश… जानें

इसे भी पढ़े : जब पुलिस अधिकारी ने शू’ट आउट किया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...