spot_img

जब पुलिस अधिकारी ने शू’ट आउट किया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई के पवई में एक थिएटर स्टूडियो में 17 मासूम बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य को ATS के अधिकारी अमोल वाघमारे ने फिल्मी अंदाज में गोली मारकर ढेर कर दिया और सत्रह जिंदगियां बचा लीं। पुणे का रहने वाला रोहित आर्य ने खुद को फिल्म निर्माता बताकर वेब सीरीज के ऑडिशन के नाम पर बच्चों को आरए स्टूडियो बुलाया और बंधक बना लिया। जब खिड़कियों के पीछे बच्चों के रोने की आवाजें आईं, तब पड़ोसी इमारत के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पवई की दोपहर अचानक दहशत और दुआओं से भर गई। कहते हैं कि पुलिस जब पहुंची, तो रोहित ने बच्चों और दो महिलाओं को स्टूडियो में बंद कर रखा था, दरवाजे पर सेंसर अलर्ट सिस्टम लगाया था, हाथ में एयर गन और पास में ज्वलनशील रसायन रखें था। वह चिल्लाया, “अगर कोई अंदर आया, तो मैं सबको जला दूंगा।” इसके बाद उसने बच्चों को दो समूहों में बांटकर एक-एक कर मारने की धमकी दी। उसने वीडियो रिकॉर्ड कर कहा कि उसका मकसद पैसे की वसूली है, बच्चों को नुकसान पहुंचाना नहीं। लेकिन तब तक हालात ऐसे हो चुके थे, जहां हर सेकंड जिंदगी और मौत के बीच खड़ा था। मुंबई पुलिस ने, बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीमों ने दो दिशाओं से प्रवेश करने की रणनीति बनाई। एक टीम पीछे के रास्ते से बाथरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसी, दूसरी ने कांच तोड़कर हॉल में पहुंच बनाई। इसी बीच, जब रोहित आर्य पुलिस की ओर बढ़ा, तो अधिकारी अमोल वाघमारे ने मोर्चा संभाल लिया। पलभर में गोली रोहित की छाती में लगी, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एनकाउंटर के बाद जैसे ही दरवाजे खुले, डरी-सहमी आंखों में राहत के आंसू थे। माता-पिता बच्चों को गले लगाकर रो पड़े और हर कोई सिर्फ एक नाम दोहरा रहा था, “अमोल वाघमारे…” पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वाघमारे शांत स्वभाव और प्रशिक्षित निशानेबाज हैं। हर छह महीने में उन्हें सिखाया जाता है कि “कब गोली चलानी है, और कब रुक जाना है। वहां फैसला सेकंडों में लेना था। अगर वाघमारे नहीं होते, तो आज सत्रह शव निकलते।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...