spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन ने STF को दिया बेहतरीन तोहफा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड जगुआर यानी STF में काम करने वाले पुलिस अफसरों और जवानों को मूल वेतन का 50 प्रतिशत STF भत्ता देने के प्रस्ताव पर CM हेमंत सोरेन ने अपनी मंजूरी दे दी है। 7वें वेतनमान के आलोक में पुनरीक्षित STF भत्ता एवं अन्य विशेष सुविधा देने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है। फैली इस खबर के बाद STF के जवानों का हौसला अफजाई हुई है।

STF के पदों में IG से लेकर आरक्षी तक के पद तीन वर्षों के प्रतिनियुक्ति/पदस्थापन के आधार पर होगी। इन पदों को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, जिला कार्यकारी बल एवं समान पुलिस बलों अफसरों/जवानों से भरे जायेंगे। शेष पद नियुक्ति द्वारा भरे जायेंगे। एसटीएफ में काम करने वाले को 7वीं पीआरसी के मूल वेतन का 50 प्रतिशत STF भत्ता मिलेगा। वहीं DSP स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों को राशन खर्च के रूप में प्रतिमाह 24 सौ रुपये मिलेंगे। वहीं ASI से लेकर DSP स्तर के पुलिस अधिकारियों को 9 हजार एवं हवलदार एवं आरक्षी कोटि के सभी कर्मियों को 8 हजार रुपये वार्षिक वर्दी भत्ता देने का प्रस्ताव है। 7वें वेतनमान के आलोक में पुनरीक्षित STF भत्ता एवं अन्य विशेष सुविधा आदेश निर्गत होने की तिथि से देने का प्रस्ताव है। मई 2019 से भत्ता पुनरीक्षण संबंधी आदेश निर्गत होने की तिथि तक झारखण्ड जगुआर में कार्यरत एवं इस अवधि में कार्य कर चुके पदाधिकारियों/कर्मियों को 7वें वेतनमान के अनुरूप मूल वेतन का 50% STF भत्ता तथा उक्त अवधि में भुगतान किये गये STF भत्ता का अंतर राशि बकाया के रूप में भी भुगतान किया जाना है।

इसे भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा काट रहे 28 कैदी होंगे रिहा, सीएम हेमंत ने दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें : देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग का होगा MoU… जानें कब

इसे भी पढ़ें : बिहार में पुलिसकर्मियों के आश्रितों के लिए बड़ा ऐलान, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें : सांप के डंसते ही लोगों को याद आते हैं खंडित… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सामान छितरा देता था, 14 साल के एक खू*नी की कहानी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...