CM हेमंत सोरेन ने दिया आधुनिक फ्लाईओवर और ये संदेश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज सिरमटोली चौक से मेकॉन गोलचक्कर तक उड़ान भरती फोरलेन एलिवेटेड पथ सह आरओबी परियोजना का उद्घाटन कर राज्य को समर्पित किया। फ्लाईओवर का नाम दिवंगत जननेता कार्तिक उरांव के नाम पर रखने की घोषणा कर झारखंड के सपूतों को सम्मान दिया गया। CM हेमंत सोरेन ने सरना स्थल में पूजा-अर्चना की। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। रांची के वन भवन डोरंडा परिसर में CM हेमंत सोरेन ने खुद पौधारोपण किया। CM ने हर नागरिक से अपील की “एक व्यक्ति, एक पौधा लगायें, तभी प्रकृति का रक्षा कवच मजबूत होगा।” CM ने कहा कि “झारखंड की आत्मा है हरियाली, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।”

विकास की नई इबारत 

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “शहर को सुगम यातायात और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए योजनाएं धरातल पर हैं।” फ्लाईओवर के चालू होने से समय, ईंधन और ऊर्जा की होगी बचत। राजधानी को ‘नो-जाम जोन’ बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम है।

CM के 10 प्रमुख संदेश, जनता के नाम

  • हर नागरिक एक पौधा लगाये, पर्यावरण के लिए यही सच्ची सेवा।
  • एनवायरमेंट फ्रेंडली जीवनशैली अपनायें, प्लास्टिक से दूरी बनायें।
  • झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन, इन्हें बचाना है।
  • वीरों और शहीदों का सम्मान जारी रहेगा, उनके नाम पर बनेंगे स्मृति स्थल।
  • संतुलित विकास ही सच्चा विकास, पर्यावरण और प्रगति साथ-साथ।
  • हर गांव-शहर में योजनाएं पहुंचेंगी, समावेशी नीति के साथ।
  • दूसरे राज्यों से सीखें, लेकिन झारखंड के मुताबिक योजनाएं लागू करें।
  • नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति सजग बनाना होगा।
  • सरकारी समारोहों में पौधे देना अब परंपरा बनेगी।
  • हर जिम्मेदारी हम निभा रहे हैं संवेदनशीलता के साथ।

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माजी, विधायक अमित कुमार महतो, सुरेश बैठा, राज्य समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, DGP अनुराग गुप्ता एवं रांची रेल मंडल के DRM समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...