spot_img
spot_img
spot_img

हाई लेवल मीटिंग में CM हेमंत सोरेन इन योजनाओं पर दिया जोर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना एवं अबुआ आवास योजना को लेकर हाई लेवल मीटिंग की, वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं को पूरी प्लानिंग और तैयारी के साथ धरातल पर उतारे, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित नियुक्ति प्रक्रियाओं पर CM ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रियाएं चल रही है। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।

30 अगस्त से शुरू होगा यह कार्यक्रम

“आपकी योजना -आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम 30 अगस्त से शुरू हो जायेगा। यह 15 सितम्बर तक चलेगा। सरकारी महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंच कर दिया जायेगा। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत मिलने वाले आवेदन का निपटारा तुरंत करें, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मईयां सम्मान योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से प्रति माह एक हज़ार रुपये सम्मान राशि दी जायेगी। मीटिंग में अधिकारियों ने इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर चल रही तैयारियों से CM को अवगत कराया।

गरीब बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित न रहें

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के गरीब बच्चे पैसे की तंगी के चलते उच्च शिक्षा से वंचित ना रहें। इसके लिये स्टूडेंट को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ उनकी जिंदगी संवारने-निखारने में पहल करें। इसपर सरकार का विशेष जोर है। CM ने झारखंड अल्पसंख्यक एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण योजना, पोशाक योजना और सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने पर जोर दिया। सामाजिक एवं व्यक्तिगत स्तर पर वन पट्टा वितरण में गति लाने का निर्देश दिया। वहीं, CM ने सभी जिलों में वन पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने को कहा। अबुआ आवास योजना के तहत आवास का मॉडल डिजाइन तैयार करने को कहा। इसी डिजाइन के सभी आवास का निर्माण कराया जायें। अबुआ आवास में खपड़ा एवं टाइल्स का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया।

CM हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार -प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि लोगों तक पक्की जानकारी पहुंच सके। इसके लिए स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित ना रहे। हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव  एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव के श्रीनिवासन, सचिव प्रवीण टोप्पो सचिव प्रशांत कुमार, सचिव कृपानंद झा, सचिव विप्रा भाल, सचिव मनोज कुमार एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्सी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...