Ranchi : आजादी का जश्न सिर्फ तिरंगे की शान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सम्मान और आत्मीयता के रंग में भी नजर आया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन के बिरसा मंडप में आयोजित विशेष ‘एट होम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुये। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। ‘एट होम’ कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के औपचारिक आयोजनों के बीच एक आत्मीय मिलन का अवसर बना। देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की भावना, राष्ट्रीय गौरव और आपसी सौहार्द का संदेश नजर आया। बिरसा मंडप में आयोजित यह कार्यक्रम झारखंड की धरती पर आजादी के जश्न को एक अलग रंग देता दिखा, जहां तिरंगे की आन के साथ लोगों के बीच अपनत्व और सम्मान की भावना भी दिखाई दी।












