Ranchi : CM हेमंत सोरेन गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के स्मार्ट सिटी परिसर, रांची स्थित आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुये। इस मौके पर CM ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव की कामना की। इफ्तार कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।












