spot_img

खेतों की मेड़ पर पहुंचे CM, किसानों से क्या कहा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने एक बार फिर अपने खेती से लगाव का जीवंत प्रमाण दिया। रामगढ़ के नेमरा गांव में अपने पैतृक आवास से निकलकर वे सीधे खेतों की ओर पहुंचे और धान की रोपनी कर रही महिलाओं और किसानों से संवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खेतों की मेड़ पर खड़े होकर धान बुवाई का अवलोकन किया और कहा “कृषि सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की पहचान भी है।”

किसानों के बीच जाकर जाना हाल

CM खेतों में काम कर रहे किसानों और महिलाओं से सीधे मिले, उनकी मेहनत को सराहा और खेती-किसानी की जमीनी स्थिति को समझा। उन्होंने कहा कि खेतों की हरियाली किसानों की मेहनत की पहचान है, और जब फसल लहरायेगी, तो वही उनकी मुस्कान बनेगी।

CM ने किसानों से क्या कहा

  • “किसान खुशहाल होगा, तभी राज्य और देश सशक्त बनेगा।”
  • “आपकी भलाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।”
  • “जो भी परेशानी हो, बेझिझक बताएं, समाधान सरकार देगी।”
  • “सरकारी योजनाओं से जुड़ें और लाभ उठाएं।”

किसानों ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर किसान गदगद नजर आये। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी समस्यायें साझा कीं, जिनके समाधान का भरोसा भी मुख्यमंत्री ने मौके पर ही दिया।

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।