Sahibganj : CM हेमंत सोरेन आज अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन संग साहिबगंज पहुंचे। यहां वे राजमहल सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के अंतिम संस्कार में शामिल हुये। CM ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वहीं CM साहेबगंज के बरहरवा स्थित सांसद विजय हांसदा के आवास भी पहुंचे, जहां शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाया। वहीं सांसद जोबा मांझी ने भी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। यहां याद दिला दें कि बीते शुक्रवार की देर रात दिल्ली के एम्स में सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी का निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।

इसे भी पढ़ें :कोलकाता का सबसे चर्चित संदेही गुनहगार संजय की बहन यह बोल गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दीमक की तरह खाये जा रही कंपनिया, ये बोल गये मंत्री..
इसे भी पढ़ें :Zomato ने ये सर्विस की बंद, अब नहीं मंगा पायेंगे माछेर झोल… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को झटके पर झटका, मिल गई ये अनुमति…
इसे भी पढ़ें :मेडिका अस्पताल से डॉक्टर टर्मिनेट, इल्जाम जान चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की आक्रोश रैली पर पुलिस का आंसू गैस
इसे भी पढ़ें :नेपाल में बड़ा हादसा, सूनी हो गई कई मांग… जानें
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति





