CM हेमंत ने निभाया वादा, सही-सलामत वतन लौटे 48

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन एक बार फिर अपने लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आये हैं। अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में पिछले तीन महीनों से फंसे राज्य के 48 प्रवासी मजदूरों की घर वापसी आखिरकार उनके ही प्रयासों से मुमकिन हो पाई है। हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो के ये सभी मजदूर वहां पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में काम करते थे। कई महीनों से वेतन न मिलने और आर्थिक तंगी झेलने के बाद जब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।

CM के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने फौरन भारतीय दूतावास और स्थानीय एजेंसियों से संपर्क साधा। लगातार समन्वय और सरकारी पहल के बाद आखिरकार सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी हो सकी। सरकार अब इन मजदूरों और उनके परिवारों को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी कर रही है, ताकि उन्हें दोबारा किसी परेशानी  का सामना न करना पड़े। CM हेमंत सोरेन ने कहा था “झारखंड का हर श्रमिक हमारा अपना है, चाहे वो गांव में हो या विदेश में। उसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।” ट्यूनीशिया से मजदूरों की वापसी ने इस बात को फिर साबित कर दिया कि झारखंड सरकार अपने लोगों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। झारखंड की मिट्टी की खुशबू लिए लौटे इन मजदूरों के चेहरे अब सुकून से खिले हैं और गांवों में एक ही बात कही जा रही है, “हेमंत बाबू सच में दिल से हमारे अपने हैं।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...