Ranchi : राजधानी रांची के कांके रोड स्थित CM आवास आज किसी सरकारी मुलाकात का नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा के मिलन का साक्षी बना। गिरिडीह की मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के प्रतिनिधि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले, तो उनके शब्दों में सिर्फ निमंत्रण नहीं था, मरांग बुरु की पुकार थी। प्रतिनिधिमंडल ने CM को मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले पवित्र बाहा पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह पर्व आदिवासी जीवन की आत्मा, प्रकृति से संवाद और संस्कृति की निरंतरता का उत्सव है। CM ने मुस्कुराते हुये आमंत्रण स्वीकार किया और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस भावुक क्षण के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा और समिति के कई गणमान्य सदस्य साक्षी बने।










