RANCHI : राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद शुरू कर दी गई है। राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन इसको लेकर गंभीर हैं। सीएम ने रिम्स रांची के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने को कहा। सीएम ने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर ऐसे स्थानों पर ट्रामा सेंटर को प्राथमिकता देने को कहा, ताकि दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत इलाज मिल सके। सीएम ने मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर आ रही अड़चनों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों के एम्बुलेंस को एक प्लेटफार्म में लाने का कार्य करें। इन्हें जीपीएस प्रणाली से जोड़े। इससे सरकारी और निजी दोनों एम्बुलेंस का उपयोग किया जा सके। निजी एम्बुलेंस के लिए उन्हें कार्य के बदले भुगतान करने की व्यवस्था हो।
सीएम ने कहा कि निजी अस्पतालों में कार्यरत नर्सों का डाटा बेस तैयार करें, ताकि उनकी संख्या का सही आकलन हो सके। नर्सिंग के क्षेत्र में पुरुष को भी प्रोत्साहन दें, ताकि जरूरत के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में उनसे कार्य लिया जा सके।
समीक्षा के दौरान सीएम ने एमजीएम जमशेदपुर के निर्माणाधीन नये भवन और दुमका, हजारीबाग, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम में निर्माणाधीन फार्मेसी शिक्षा संस्थानों की कार्य प्रगति की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था, पीजी और एमबीबीएस सीटों और मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक संवर्ग के विभिन्न पदों की स्वीकृति एवं धारित पदों, टेली मेडिसिन, ई-संजीवनी, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की भी जानकारी ली।
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, निदेशक रिम्स डॉ कामेश्वर प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भुवनेश प्रताप सिंह, नैंसी सहाय समेत कई उपस्थित थे।
Read More :6 साल की बच्ची का किया था रेप और मर्डर, आज इस हाल में मिला… देखें वीडियो
Read More :BREAKING : वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ पर जानलेवा हमले का एक आरोपी धराया
Read More :ट्रेंड कर रहा #IstandWithSonuSood, मिला फैंस का सपोर्ट
Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…
Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा
Read More :2 स्कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…
Read More :बड़का मानव तस्कर धराया, उगले कई राज
Read More :बुरे वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा, देखें वीडियो
Read More :6 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले पी. राजू का सुराग देने वाले को 10 लाख का इनाम
Read More :उत्तराखंड के राज्यपाल बने Lieutenant General Gurmeet Singh
Read More :पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा आतंकी क्या करने वाला था, देखें वीडियो






