spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत ने तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में सड़क और शहरी यातायात ढांचे को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में CM हेमंत सोरेन ने तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये परियोजनाएं राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य शहरों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इन परियोजनाओं का विस्तृत खाका मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया, जिसे CM ने तुरंत डीपीआर तैयार कर धरातल पर उतारने के निर्देश दिये। इन परियोजनाओं में अरगोड़ा चौक से चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली – साइंस सिटी फ्लाईओवर व रिंग रोड तक फोर लेन और रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन रोड शामिल है। वहीं CM ने निर्देश दिया कि रांची की तर्ज पर जमशेदपुर, डालटनगंज और अन्य शहरों में भी ट्रैफिक सुधार की योजनाएं बनाई जायें।

तीन बड़ी परियोजनाएं जिनसे बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक चेहरा

 1. अरगोड़ा चौक से चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर
  • लंबाई: 1.75 किमी | चौड़ाई: फ्लाईओवर 10 मीटर, नीचे सड़क 7 मीटर

  • ड्रेनेज, यूटिलिटी डक्ट, सौंदर्यीकरण और नॉइज़ बैरियर

  • लाभ: अरगोड़ा से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक सुगम आवागमन, भीड़भाड़ से राहत

 2. करमटोली – साइंस सिटी फ्लाईओवर व रिंग रोड तक फोर लेन
  • फ्लाईओवर लंबाई: 2.2 किमी | फोर लेन सड़क: 5 किमी+

  • लाभ: मोराबादी और साइंस सिटी जैसे ट्रैफिक-हॉटस्पॉट्स पर सीधी और फास्ट मूवमेंट

 3. रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन रोड
  • कुल लंबाई: 4.7 किमी | एलिवेटेड हिस्सा: 800 मीटर

  • दोनों ओर फुटपाथ, सोलर कवर साइकल ट्रैक, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, गज़ीबो व बैठने की व्यवस्था

  • लाभ: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला तेज, पर्यावरण अनुकूल वैकल्पिक मार्ग

अन्य प्रस्ताव भी विचाराधीन

  • हरमू मुक्ति धाम से रेडिसन ब्लू तक फ्लाईओवर

  • हिनू पुल से जगन्नाथपुर तक स्वर्णरेखा नदी पर फ्लाईओवर

राज्य के अन्य शहरों में भी यातायात सुधार की योजना

जमशेदपुर: साकची सिटी फ्लाईओवर (2.54 किमी) से शहर को जाम से राहत मिलेगी

डालटनगंज-गढ़वा: गोलाकार एलिवेटेड कॉरिडोर चारों ओर से ट्रैफिक संतुलन बनाएगा

एनएचएआई ट्रांजिशन पॉइंट्स पर सुधार कार्य : रामगढ़, डालटनगंज, बरकाकाना जैसे इलाकों में सुरक्षा और जंक्शन डिजाइन में सुधार

सिर्फ सड़क नहीं, विकास की रफ्तार बढ़ेगी

CM हेमंत सोरेन ने कहा, “इन परियोजनाओं से स्थानीय रोजगार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा। यह पहल झारखंड को आधुनिक और विकसित राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...