Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित वन भवन परिसर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के कई दिग्गज नेता और अधिकारी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए सीएम ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और जोहार कहा।
इस मौके पर सीएम ने राजधानीवासियों को एक और तोहफा भी दिया रांची के बहुप्रतीक्षित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया गया।
CM ने अपने संबोधन में कहा कि आज दो महत्वपूर्ण अवसर हैं — एक तरफ पर्यावरण दिवस, दूसरी तरफ शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाला नया फ्लाईओवर। साथ ही उन्होंने पर्यावरण के बिगड़ते हालात और बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जताई और सभी से जागरूक बनने की अपील की।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अलका तिवारी और डीजीपी अनुराग गुप्ता भी मौजूद रहे।












