spot_img

CM ने बांटी नौकरी, बोले, आप बेहतर भूमिका निभायेंगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने 76 नवनियुक्तों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे, वहीं, नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा के खूंटपानी, बोकारो के नवाडीह और दुमका के मसलिया में विद्यालय भवन का ऑनलाइन शिलान्यास कर झारखंड में शिक्षा जगत में एक और कदम बढ़ाया। CM हेमंत सोरेन ने पढ़ाने-लिखाने में गोल्ड मेडल हासिल करने वालों 60 विद्यालयों को सम्मानित किया गया। JAC, CBSE, ICSE, के 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा और झारखंड ओलंपियाड के टॉपर्स को भी सम्मानित कर उनका हौंसला अफजाई किया गया। CM हेमंत सोरेन ने अपॉइंटमेंट लेटर हासिल करने वाले 76 नवनियुक्तों से कहा कि आज से आप सरकार के एक अभिन्न अंग के रूप में जुड़ रहे हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास का पहिया आप बन रहे है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने कार्यों से राज्य को बेहतर दिशा देने में अहम भूमिका निभायेंगे। CM हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। एक साथ कई सौगातें देकर शिक्षा जगत में एक और मिसाल कायम की।

CM हेमंत सोरेन ने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि यह पुरस्कार नहीं प्रोत्साहन राशि है, शिक्षा को एक नई दिशा देने की कोशिश है, ताकि झारखंड की एक अलग पहचान बने। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, 21 अस्सिटेंट इंजीनियर और 10 स्कूल मैनेजर और नई दिल्ली के झारखंड भवन एवं मंत्रिमंडल सचिवालय तथा निगरानी विभाग में 6 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला।

ताकि झारखंड की एक अलग पहचान बने

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान सामान्य तौर पर खनिज संसाधनों के लिए होती है, लेकिन, उनकी सरकार इस मकसद से काम कर रही है कि प्रतिभा संपन्न राज्य के रूप में झारखंड की एक अलग पहचान बने, चाहे वह शिक्षा हो या खेल या कोई और क्षेत्र। सरकार शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने पर जल्द फैसला

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार यहां के विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा हासिल करने का बेहतर मौका दे रही है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों की संख्या सीमित है। लेकिन, विद्यार्थियों के आग्रह को देखते हुये इस योजना का दायरा बढ़ाने पर सरकार जल्दी नीतिगत निर्णय लेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बैद्यनाथ राम, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के SPD शशि रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...