spot_img
spot_img
spot_img

शटर बंद कर बेच रहा था कपड़ा, अपर बाजार की दो दुकानें सील, इनपर भी हुई कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह लागू किया गया है। इसका कड़ाई से अनुपालन को लेकर मजिस्‍ट्रेड की तैनाती की गई है। साथ ही लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। रविवार को रांची के अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिला उपमुखिया का अधजला शव, पत्‍नी ने कही ये बात…

अपर बाजार में दो कपड़ा दुकान सील

स्टेट टैक्स अफसर साउथ सर्किल संजीव कुमार सिन्हा ने गुप्त सूचना के आधार पर अपर बाजार स्थित सुरेश बाबू स्ट्रीट में पुष्पांजलि और निर्मलांजली कपड़ा दुकानों की जांच की। जांच के क्रम में दोनों ही दुकानों का शटर गिरा हुआ पाया गया, लेकिन दुकान के अंदर लोगों की भीड़ थी और कपड़े की खरीद-बिक्री का काम हो रहा था। दोनों दुकानों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया। पुष्पांजलि कपड़ा दुकान के मालिक अनुज सरावगी और निर्मलांजली दुकान के मालिक अशीष महेश्वरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जगरनाथपुर में शराब दुकान को नोटिस

उप समाहर्ता मनीष कुमार ने जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत सेक्टर-2 स्थित शराब दुकान को नोटिस दिया। इसके साथ ही कांटाटोली में स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह के दौरान खुले हेयर कटिंग सैलून को भी नोटिस देने के बाद सील कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिला उपमुखिया का अधजला शव, पत्‍नी ने कही ये बात…

थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है

1. लालपुर थाना – सागर प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी वन
2. सदर थाना- निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
3. डेली मार्केट थाना – कोमल कुमारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
4. हिन्दपीढ़ी थाना- आकाश कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
5. बरियातू थाना – हरिनारायण भगत, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
6. लोअर बाजार थाना – संजीत घोष, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
7. चुटिया थाना- रूपम महतो परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
8. डोरंडा थाना धीरज कुमार- परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
9. नामकुम थाना – अतुल कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
10. तुपुदाना ओपी – कृति वर्धन, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
11. धुर्वा थाना – राहुल कुजुर, साउथ सर्किल
12. जगरनाथपुर थाना – मनीष कुमार, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
13. अरगोड़ा थाना – आरबी सिंह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल शहरी
14. सुखदेव नगर थाना- सबिता सिंह परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
15. पंडरा ओपी – वीर सिंह होरो, वेस्ट सर्किल
16. गोंडा थाना- नवीन प्रसाद साहू, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
17. कांके थाना- राज कृष्ण, साउथ सर्किल
18. कोतवाली थाना- संजीव कु0 सिन्हा, साउथ सर्किल

इसे भी पढ़ें : अभी #CBSEBoardExam आयोजित करना उचित नहीं, Students के मन की स्थिति समझना जरूरी : सीएम #HemantSoren

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...