spot_img
spot_img
spot_img

अमेरिका में 5 लाख भारतीयों की नागरिकता का रास्‍ता साफ, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी। अब उनके लिए वहां की नागरिकता लेने  का रास्‍ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक ऐसा विधेयक पारित किया है, जिसके कारण ऐसा मुमकिन हो सका है। अमेरिकी संसद के निम्‍न सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने जो बिल पास किया है, उसके मुताबिक बचपन से अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे प्रवासी लोगों के लिए अब नागरिकता हासिल करना आसान हो जाएगा। अमेरिकन ड्रीम एंड प्रोमिस एक्ट के नाम से पारित इस विधेयक से अमेरिका में रह रहे 5 लाख से अधिक भारतीयों को नागरिकता हासिल हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें :नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को झांसे में लिया, फिर कर दिया ये…

228 मतों से पारित हुआ बिल

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने अमेरिकन ड्रीम एंड प्रॉमिस एक्ट को 228-197 मतों के अंतर से पारित कर दिया। उसे सीनेट के विचार के लिए भेज दिया गया है। इस बिल से ऐसे लोगों के लिए भी नागरिकता हासिल करना आसान हो जाएगा, जिन्हें कानूनी निगरानी में रहना होता है। उन्हें वापस उनके देश भेजने की बात भी चलती रहती है। अब नए कानून के मुताबिक, 5 लाख से अधिक भारतीयों समेत लगभग एक करोड़ 10 लाख ऐसे अप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी, जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

कानून दर्जे के बिना रह रहे 1 करोड़ 10 लाख लोग

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बिल का समर्थन करते हुए कहा है कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस इस बिल को पारित कर दे। इसे अमेरिका के आव्रजन सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। दअसल, अमेरिका में कानूनी दर्जे के बिना रह रहे करीब लोगों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख है। इस नए कानून के प्रभाव में आने से इनकी नागरिकता को अमली जामा पहनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :मुर्दाघर में लाश के बीच रंगरेलिया मनाते पकड़ाया कर्मी, फिर हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...