Ramgarh : स्कूल के मैदान में शारीरिक गतिविधि के समय पांचवी कक्षा के छात्र आर्यन कुमार के गिर जाने से मौत हो गई। लगभग 11 साल का आर्यन कुमार शुक्रवार की सुबह स्कूल के मैदान में शारीरिक गतिविधि के दौरान अचानक गिर गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। वह रामगढ़ के जारा बस्ती स्थित राधा गोविंद आवासीय विद्यालय में पढ़ता था। वह रामगढ़ के मांडू के बसंतपुर गांव का रहनेवाला था। इस घटना के बाद से स्कूल परिसर में तहलका मच गया। भीषण गर्मी को देखते हुये सरकार ने पूरे राज्य में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है, वैसे स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आवासीय विद्यालयों को इस सरकारी आदेश से छूट दी गई है। उन्होंने छात्र की मौत को गंभीरता लिया गया है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जायेगी। पूरे घटनाक्रम की जांच रामगढ़ के जिला शिक्षा अधीक्षक करेंगे।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”




