धनबाद : गंदगी सफाई, पानी और बिजली की समस्या को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। झरिया के पाथरडीह चासनाला सेल जीएम कार्यालय का गेट जाम कर दिया गया। इस बीच सेल के अधिकारी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। धनबाद जिला युवा कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह ने कहा कि साउथ कॉलोनी, न्यू मोती नगर, नदी किनारे, नोनिया बस्ती रहमत नगर, आजाद नगर, गुरु द्वारा, इंदिरा चौक आदि इलाकों में बहुत समस्या है। गंदगी की सफाई नहीं होती, लाईट की समस्या, पानी की किल्लत से भी लोग परेशान हैं। अगर सेल प्रबंधक एक सप्ताह के अंदर इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं करती है तो आने वाले दिन में सेल का पूरा चक्क जाम किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)












