spot_img

यूपी विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संग्राम…

Date:

spot_img
spot_img

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सियासी अखाड़े में बदल गया। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद का मुद्दा सदन में उठते ही सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गये। सपा विधायक सचिन यादव ने सदन में यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हंगामे और सदन की कार्यवाही बाधित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ा कदम उठाते हुये सचिन यादव को पूरे मानसून सत्र के लिये सदन से निष्कासित कर दिया।

राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष ने मांगा जवाब

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सपा विधायक सचिन यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले को उठाया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब और जांच की मांग की। मुद्दा उठने के बाद विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुये वेल में पहुंच गये, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्षी सदस्यों से कई बार अपनी सीटों पर लौटने और सदन की गरिमा बनाये रखने की अपील की। लेकिन हंगामा जारी रहने पर उन्होंने सचिन यादव के आचरण पर नाराजगी जताई और उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से बाहर करने का आदेश दिया। स्पीकर ने साफ कहा कि विधानसभा के नियमों और मर्यादा का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा। स्पीकर के फैसले के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया। वहीं, सत्तापक्ष ने अध्यक्ष के निर्णय का समर्थन करते हुये कहा कि सदन की गरिमा बनाये रखना हर विधायक की जिम्मेदारी है।

image.png

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: