“सब ठीक है” का दावा, लेकिन बच्चे बता गये दर्द, डर और हकीकत… देखें वीडियो

Date:

spot_img

Hazaribagh(Sunil Sahu) : कक्षा की दीवारें खामोश हैं, बच्चों की थालियों में सवाल हैं और फाइलों में लिखा है, “सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है।” हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित गर्री कलां राजकीय कृत मध्य विद्यालय में पढ़ाई और मिड-डे मील पर सवाल उठने के बाद अब जिला शिक्षा अधीक्षक (DEEO) के बयान ने आग में घी डाल दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार,  जब इस मुद्दे पर DEEO से बात की गई तो उनका जवाब था, “विद्यालय के शिक्षक और प्रिंसिपल का कहना है कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है।” बस, यही एक वाक्य मुखिया, अभिभावक और बच्चों की नाराजगी की वजह बन गया।स्थानीय मुखिया हितनारायण साहू ने कहा कि DEEO साहब केवल प्रिंसिपल और शिक्षकों की बात मान रहे हैं, जबकि बच्चों और पंचायत प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मुखिया का दावा है कि स्कूल मेंन ढंग से पढ़ाई होती है, न तय मेनू के अनुसार भोजन मिलता है, फिर भी बच्चों को ही झूठा साबित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, कुछ बच्चों का आरोप है कि जब वे अपनी बात रखते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। कभी-कभी मारपीट तक की शिकायत की जाती है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षा विभाग निष्पक्ष जांच नहीं करता तो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े होंगे। सुनें क्या बोले, मुखिया और स्कूल के बच्चे….

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मतदाता सूची होगी सही, तभी मजबूत होगा लोकतंत्र : रानी कुमारी

Ranchi : रांची की समाजसेविका रानी कुमारी ने मतदाताओं...

DC-SSP की निगरानी में उद्घाटन मुकाबला रहा शानदार… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

पूर्व JIO मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 33 कांडों का खुलासा… देखें वीडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती...

PM मोदी ने किया पोस्ट …एक और शानदार चैप्टर!

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X...

‘My Person’… अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर, देखें तस्वीरें…

Kohramlive : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार...