वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

Date:

spot_img

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर अब्दुल हफीज के पिता की अस्पताल में मौत के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में मामला गरमा गया है। हफीज ने इल्जाम लगाया है कि स्कूल की स्थिति का वीडियो बनाने के बाद कथित तौर पर बीजेपी से जुड़े लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता भी हमले की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पिता को इलाज के लिये बांकुड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिवार में मातम है तो राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। हफीज का कहना है कि उनके पिता पर स्थानीय बीजेपी नेताओं से जुड़े लोगों ने हमला किया था।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन से शुरू हुई कहानी

CJP ने हाल में ‘स्कूल ठीक करो’ नाम से अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के तहत अब्दुल हफीज बांकुड़ा जिले के इंडस ब्लॉक स्थित उस सरकारी स्कूल में पहुंचे थे, जहां उन्होंने खुद पढ़ाई की थी। स्कूल की हालत देखकर उन्होंने उसका वीडियो बनाया और उसकी बदहाली को सामने रखने की कोशिश की। आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद घर लौटने पर उन पर हमला किया गया। हफीज के मुताबिक, जब उनके पिता बेटे को बचाने के लिये आगे आये तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद CJP ने मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब्दुल पार्टी के वॉलंटियर हैं और जंतर-मंतर पर हुये विरोध-प्रदर्शन में भी शामिल रहे हैं। रांका के मुताबिक, अब्दुल अपने गांव के स्कूल की स्थिति देखने के लिये ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत वहां गये थे। उनका आरोप है कि स्कूल का वीडियो बनाये जाने के बाद कथित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और बीच-बचाव करने पर उनके पिता को भी बुरी तरह पीटा।उन्होंने कहा कि CJP की पूरी टीम आज रात पश्चिम बंगाल के लिये रवाना होगी और परिवार से मुलाकात कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करेगी।

अभिजीत दीपके बोले, ‘हम पीछे नहीं हटेंगे’

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेहतर सरकारी स्कूलों की मांग और स्कूल की बदहाली सामने रखने के कारण हिंसा की गई। दीपके ने कहा कि CJP अब्दुल और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की एक टीम पश्चिम बंगाल जायेगी और परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी। इधर, पुलिस का कहना है कि पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...