Ranchi : JPSC विवाद को लेकर रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का समर्थन मिल गया है। CJP का प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और आंदोलनरत छात्रों के साथ खड़े होने का ऐलान किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ CJP पूरी मजबूती से खड़ी है। पार्टी का दावा है कि उसका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। जहां भी छात्रों के अधिकारों के साथ अन्याय होगा, वहां संगठन उनका साथ देगा।
CJP ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुये 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और अलग-अलग पदों के लिए रकम से जुड़ी कथित रेट लिस्ट का भी जिक्र किया। संगठन ने कहा कि छात्रों की मांग साफ है, पहले भर्ती निकले, फिर पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो। CJP प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जंतर-मंतर के आंदोलनों से मिले अनुभव को झारखंड के आंदोलनरत छात्रों के साथ साझा किया जायेगा। संगठन ने कहा कि वह मंच के नीचे से छात्रों के साथ खड़ा रहेगा और आंदोलन को मजबूत करने में सहयोग करेगा।
VIDEO | Ranchi: A delegation of the Cockroach Janta Party arrives to support protesting students. pic.twitter.com/Re0td1lDSP
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026















