spot_img

धमाल मचाने आ रही है Citroen C3 कार, धांसू है फीचर्स…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश में आज 20 जुलाई को एक नई कार लॉन्च होने जा रही है, हालांकि कंपनी की तरफ Citroen C3 कल ही लॉन्च करने की घोषणा की गई है। यह कार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। कंपनी ने इसके लिये प्री बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। इस कार की खुबियां एक नजर में जाने…

इंजन और पावर

नई C3 को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा,  एक 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल। पहले वाला वैरिएंट 82 PS का पावर जेनरेट करता है। जबकि बाद वाला 110 PS का पावर और 190 Nm का टार्क जेनरेट करता है। नई Citroen C3 को शुरुआत में दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। एक 5-स्पीड मैनुअल के साथ नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 6-स्पीड मैनुअल एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ। इस कार में बाद के चरण में एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिल सकता है। माइलेज की बात करें तो, Citroen C3 के 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में 19.8 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा किया गया है। जबकि इसकी टर्बो पेट्रोल इंजन में 19.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। Citroen C3 भारत में तीसरी सबसे अधिक माइलेज देने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी।

डिजाइन भी अलग करने की कोशिश की गई है। इसमें क्रोम ट्रीटमेंट के साथ सिट्रोएन की सिग्नेचर ग्रिल है जिसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प्स हैं। यह डबल डीआरएल, डुअल-टोन पेंट स्कीम, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप क्लस्टर के साथ आती है। साइड प्रोफाइल में मल्टी-स्पोक अलॉय और बड़े व्हील आर्च हैं, और यह आगे और पीछे स्किड प्लेट्स के साथ बॉडी-क्लैडिंग को स्पोर्ट करता है। कंपनी नई C3 को 4 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश करेगी। यह हैचबैक कार ढेर सारे फीचर्स के साथ आयेगी। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10-इंच के बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह आगे और पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए USB फास्ट चार्जर के साथ आयेगी। इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, बिना किसी स्विच के प्लेन स्टीयरिंग व्हील, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसके अलावा, Citroen 3 एक्सेसरी पैकेज, 56 कस्टमाइज करने योग्य विकल्प और नई हैचबैक के साथ 70 से ज्यादा एक्सेसरीज भी पेश करेगी। नई सिट्रोएन सी3 कार की  लंबाई 3.98 मीटर होगी। इस छोटी कार में  2,540 mm व्हीलबेस मिलता है। इसमें 315-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह 180 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्‍द मुआवजा दें राज्य

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...