Chouparan : चौपारण(Chouparan) के बिरसा उच्च विद्यालय, डुमरी में आज वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने बच्चों को जीवन का सबसे बड़ा मंत्र यह दिया कि बेमतलब मोबाइल उपयोग से बचें, मेहनत और लगन से अपनी तकदीर बदलें।
Chouparan में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किये प्रस्तुत
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।नृत्य, गीत और नाटक से पूरा माहौल जीवंत हो उठा। विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके सिर पर हाथ रखते हुये कहा कि “आप ही इस देश का भविष्य हैं” स्थानीय मुखिया बिरेन्द्र रजक ने कहा कि विधायक का विद्यालय के विकास में योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुये। हर चेहरा इस खुशी का गवाह बना।
इसे भी पढ़े :Cricket News : IPL के बीच स्टार बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा
इसे भी पढ़े :Naxal Surrender : 5 लाख का इनामी उग्रवादी सिस्टम के आगे हुआ नतमस्तक…
इसे भी पढ़े :Z+ security : CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, बरकरार रहेगी Z+ सुरक्षा
इधर, बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बच्छई पंचायत के डुमरी में पैक्स गोदाम भवन का शिलान्यास किया। इससे किसानों को उपज सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय विकास को नया बल मिलेगा। मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े :Gold Prices : घट गया सोने का दाम, कितना नीचे फिसला… जानें
इसे भी पढ़े :Bihar News : “हम कुछ जानबे नहीं करते…” अनंत सिंह का बयान वायरल












