spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Chirag Paswan के सामने कठिन समय में बड़ी चुनौती

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan के समक्ष कठिन समय में बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। कदम-कदम पर मार्ग-दर्शन करने वाले उनके पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान अब नहीं रहे। सामने बिहार विधानसभा का चुनाव है। पार्टी अकेले ही चुनावी महासमर में उतरी है। ऐसे समय में चिराग के कंधे पर परिवार को संबल देने के साथ ही पार्टी का नेतृत्व की भी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा पार्टी प्रत्याशियों के चयन और चुनाव प्रचार की कमान संभालने जैसी बड़ी चुनौतियां भी होंगी। हालांकि पार्टी की कमान चिराग के हाथों में रामविलास पासवान करीब एक साल पहले ही दे चुके थे। पार्टी का अंतिम निर्णय चिराग स्वयं लेने लगे थे। पर, रामविलास पासवान का अनुभव और उनका बड़े कद का लाभ भी चिराग पासवान को बखूबी मिलता रहता था, जो अब नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर Mahendra Singh Dhoni की बेटी पर अभद्र टिप्‍पणी, बढ़ाई गई फार्म हाउस की सुरक्षा

पार्टी का प्रदर्शन Chirag Paswan की बड़ी परीक्षा

अभी चिराग की सबसे बड़ी परीक्षा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन होगी। चुनाव सिर पर है। दूसरे चरण के नामांकन के लिए मात्र छह दिन शेष हैं। लेकिन अब तक इस चरण के प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हुए हैं। तुरंत तीसरे चरण का नामांकन भी शुरू होगा। इसके साथ ही पहले चरण के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी शुरू हो चुका है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। उधर, पिता की तबीयत खराब रहने के कारण पिछले कुछ सप्ताह से वे पार्टी को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे। वहीं, 8 अक्टूबर को पिता के निधन के बाद फिलहाल उनके लिए स्थितियां सामान्य नहीं हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा था, जिसे उनके हाथों की जारी होना था। ये सारे कार्य आगे उन्हें ही पूरा करना है और इसके लिए उनके पास समय बहुत कम है।

इसे भी पढ़ें : राजनीति के मौसम वैज्ञानिक Ram Vilas Paswan छह पीएम के मंत्री रहे

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan का निधन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...