Chauparan (Krishna Paswan) : शिक्षा के आंगन में जब हुनर की रोशनी बिखरती है, तो भविष्य संवरने लगता है। श्री धरम स्कूल ऑफ साइंस के वार्षिक समारोह में यही नजारा देखने को मिला, जब छात्रों की सतरंगी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। गीत, नृत्य और संदेशपरक कार्यक्रमों की अविरल धारा में उपस्थित अतिथि, अभिभावक और शिक्षक भाव-विभोर हो उठे। समारोह का शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव, स्कूल के निदेशक सतीश सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेन्द्र रजक, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सतेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, पूर्व मुखिया छोटु चंद्रवंशी समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा,”आज के दौर में शिक्षा ही सबसे बड़ा सहारा और साधन है। बच्चे केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। अगर उन्हें अच्छे संस्कार, उच्च शिक्षा और खेलकूद का समुचित माहौल मिले, तो देश का भविष्य स्वर्णिम हो सकता है। बच्चे न केवल परिवार की, बल्कि देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं।” उन्होंने श्री धरम स्कूल ऑफ साइंस की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह संस्थान शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। बीते पांच वर्षों में जिस तरह से इस स्कूल ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी है, वह सराहनीय है। उन्होंने स्कूल के निदेशक सतीश सिंह और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि उनके प्रयासों से इलाके के बच्चों को अब बाहर पलायन नहीं करना पड़ रहा है।
गांव में बड़े शहरों जैसी शिक्षा
विद्यालय के निदेशक सतीश सिंह ने कहा कि संस्थान में विज्ञान की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बड़े शहरों से विशेषज्ञ शिक्षकों को आमंत्रित कर छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में इसे और अधिक उन्नत करने का प्रयास किया जायेगा, जिससे बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मिल सके।छात्रों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। रंगारंग कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और संदेशपरक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। समारोह में उपस्थित अभिभावक और अतिथि बच्चों की प्रतिभा देख रोमांचित हो उठे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सतीश सिंह, अंकित सिंह, एजाज़ अंसारी, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार, नीतेश कुमार, रानी, नेहा, अर्चना, निधि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है घातक…
इसे भी पढ़ें :इस फूल के बड़े-बड़े गुण, कई बीमारी होती कंट्रोल…
इसे भी पढ़ें :सुबह इन 5 चीजों को खाने का मतलब है इन्हें न्योता देना…
इसे भी पढ़ें :काले घने और खूबसूरत बालों के लिये ये पांच फल…
इसे भी पढ़ें :डेंड्रफ को दूर करने के घरेलू टिप्स…
इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो सस्पेंड होगा लाइसेंस
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन, फिर…








