Kohramlive : हाई BP, शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में गुड़हल के फूल की चाय ( Hibiscus Tea Health Benefits ) फायदेमंद मानी गयी है। डॉक्टर्स के अनुसार, इस फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाये जाते हैं, जिसके चलते ये सेहत के लिये फायदेमंद है। कई बीमारियां दूर होती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्यायें दूर होती है। वहीं, थकान-तनाव को भी दूर करता है।
गुड़हल की चाय बनाने की रेसिपी ( Hibiscus Tea Health Benefits )
दो बड़ी स्पून गुड़हल की पंखुड़ियां, पानी, शहद, पुदीने का पता और नींबू को जुटा लें, इसके बाद सबसे पहले गुड़हल के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबाल दें, पानी ठंडा होने के बाद इसे अच्छी तरह से छान कर मिठास के लिये शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। चाय स्वादिष्ट बनाने के लिये पुदीने का पत्ता और नींबू ऐड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…






