spot_img

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का दिखा टैलेंट, पेट्रोल एवं वाटर से बना दिया LPG ईंधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दारू : जिनगा पंचायत स्थित ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज मे रविवार को वार्षिक समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का बेहतर परिचय देते हुए पेट्रोल और वाटर से एलपीजी इंधन बनाने का हुनर दिखाया। इसकी सराहना कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने की।

डांस, सॉन्ग और क्विज का आयोजन

आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालक मुजफ्फर हुसैन ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की महत्व शायरी के माध्यम से बताते हुए आगे बढ़ाया। शुरुआत में सांस्कृतिक नृत्य  धूमर, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, छोटा नागपुर इत्यादि गानों पर बच्चों ने अपना हुनर साबित किया। सामान्य ज्ञान की क्विज प्रतियोगिता निधि बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

बैंड सेट “द गिरवानी” के कलाकार विशाल जैन तथा गौरव ने क्लासिक फ्यूजियन म्यूजिक पर अपना जलवा दिखाया। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रखंड के पत्रकारों द्वारा भी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सबा परवीन को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर एवम उज्जवल कुमार को बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर दिया गया। दीपिका कुमारी करण कुमार, अभय, निखिल, पृथ्वी, आदर्श, सृष्टि, आयुष, लवली, अनुष्का, पुष्पा, नंदनी, कुमकुम, रूबी, सोनाक्षी, आचल, सुमन, सोनाक्षी, पूर्णिमा, रिया इत्यादि बच्चों  को पुरस्कृत किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर विद्यालय निर्देशक शशि भूषण प्रसाद, मेडकुरी पंचायत के मुखिया भोला तूरी, समाजसेवी प्रभात सिंह, रमेश प्रसाद, प्राचार्य द्वारिका राम, शिक्षक बसंत कुमार,आदित्य कुमार, उज्वल कुमार, धनंजय कुमार , मनीष कुमार, परमेश्वर कुमार, विशाल कुमार, मीनू कुमारी, सुनीता देवी, सुजाता कुमारी, विद्या वर्मा एवम विद्यालय के तमाम बच्चे एवं सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : जल, जंगल, जमीन की हिमायती सरकार से लोगों को आस… सुनें क्या बोले गांव के लोग

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :  मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : जल, जंगल, जमीन की हिमायती सरकार से लोगों को आस… सुनें क्या बोले गांव के लोग

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...