- लड़के के साथ चल रहा था प्रेम-प्रसंग
- समाज के लोगों ने करा दिया विवाह
गढ़वा : झारखंड में बाल विवाह की कुरीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। Garhwa में 16 साल की नाबालिग लड़की का जबरन बाल विवाह करा दिया गया है। यह शादी करवाई है समाज के ठेकेदारों ने।
सीडब्ल्यूसी से की गई शिकायत
गढ़वा सीडब्ल्यूसी को मिली शिकायत के मुताबिक रेहला थाना क्षेत्र के घघुआ की रहने वाली 16 साल की लड़की अनिता (बदला हुआ नाम) और डंडा थाना क्षेत्र के भिखही के धर्मेंद्र चौधरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात सामने आने के बाद समाज के लोगों ने जबरन दोनों की शादी करा दी।
इसे भी पढ़ें : गुआ खदान में डंपर से कुचलकर CISF इंस्पेक्टर की मौत
लड़की के माता-पिता कर रहे थे विरोध
लड़की के माता-पिता के विरोध बावजूद जबरन नाबालिग लड़की की शादी कराई गई। मामला सामने आने के बाद Garhwa चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने इसपर एक्शन लिया गया है। सीडब्ल्यूसी ने संबंधित थाना और बीडीओ को इसकी सूचना दी है।
चाइल्ड लाइन की टीम भी आज मामले की जांच करने घटनास्थल पर जायेगी। पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा। उधर डीएसपी ने भी मामले में संज्ञान लिया है।
इसे भी पढ़ें : कलंक का टीका : यातना… तेरा ही नाम सुनीता है






